भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब CM भगवंत मान को भेजा लीगल नोटिस, राजनीतिक बयानबाजी पर बढ़ा विवाद
पंजाब, 07 मई 2026 । पंजाब की राजनीतिक से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लीगल नोटिस भेजकर सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस हाल ही में दिए गए कुछ सार्वजनिक बयानों और आरोपों को लेकर भेजा गया है, जिन्हें भाजपा नेता ने मानहानिकारक और भ्रामक बताया है।
चुघ का कहना है कि, ''मान साहब का बयान उनके अपने DGP के बयान के विपरीत है। जहां पंजाब पुलिस ISI और विदेशी नेटवर्क की संलिप्तता की बात कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री राजनीतिक एजेंडा चलाने में व्यस्त हैं। सवाल साफ है-मुख्यमंत्री पंजाब की सुरक्षा कर रहे हैं या राष्ट्रविरोधी ताकतों को राजनीतिक कवर दे रहे हैं?
भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि भगवंत मान ने राजनीतिक मंचों और सार्वजनिक सभाओं में ऐसे बयान दिए जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। नोटिस में मुख्यमंत्री से कथित तौर पर बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
पंजाब की राजनीति में पहले से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और अब इस लीगल नोटिस ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी दल राजनीतिक लाभ के लिए गलत तथ्यों और व्यक्तिगत टिप्पणियों का सहारा ले रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनावों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी और कानूनी नोटिसों का दौर तेज हो सकता है। पंजाब में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच इस मामले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


RashtriyaPravakta