हैदराबाद vs चेन्नई—दूसरे मैच में भिड़ंत, दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला
नई दिल्ली, आज Indian Premier League में दूसरा मुकाबला Sunrisers Hyderabad और Chennai Super Kings के बीच खेला जा रहा है। यह मैच बेहद अहम है क्योंकि दोनों टीमें लगभग समान स्थिति में हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी है।
दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
CSK अभी पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड की अगुवाई में उसने पांच मैचों में दो जीत हासिल की हैं। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर गायकवाड की टीम जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी।
दूसरी ओर, SRH ने भी 5 में से 2 मैच जीते है। लेकिन टीम बेहतर रन रेट की वजह से चौथे नंबर पर है। टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान की यह सीजन की पहली हार थी। हेड टु हेड में चेन्नई आगे है। हैदराबाद और चेन्नई के बीच IPL में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। 7 में हैदराबाद और 16 में चेन्नई में जीत मिली। यानी चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 69% मैच जीते हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद एक मैच से आगे है। SRH और CSK के बीच यहां अब तक कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 3 और चेन्नई ने 2 मैच जीते हैं।
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है—अब देखना होगा कि कौन दबाव में बेहतर प्रदर्शन करता है और जीत हासिल करता है।


RashtriyaPravakta