भारत की धमाकेदार वापसी: WTC चैंपियन को हराकर नंबर-2 पर पहुंचेगा टीम इंडिया

भारत की धमाकेदार वापसी: WTC चैंपियन को हराकर नंबर-2 पर पहुंचेगा टीम इंडिया

नई दिल्ली - भारत की टेस्ट टीम एक बार फिर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की रैंकिंग में ऊंचाई छूने की तैयारी में है। मौजूदा स्थिति के अनुसार, अगर भारत मौजूदा सीरीज में WTC चैंपियन टीम को मात देता है, तो वह अंकतालिका में सीधे नंबर-2 स्थान पर पहुंच जाएगा। टीम इंडिया ने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू और विदेशी मैदानों पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, और अब एक बार फिर आईसीसी अंक तालिका में शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाने का मौका सामने है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) साउथ अफ्रीका और 2 बार की रनर-अप भारत के बीच कल से 2 टेस्ट की सीरीज शुरू होने जा रही है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन में कदम रखने के इरादे से उतरेगी। फिलहाल टीम इंडिया तीसरे और साउथ अफ्रीका पांचवें नंबर पर है।

दोनों ही टीमों के पास सीरीज को 2-0 से जीतकर टॉप-2 में आने का मौका है। वहीं हारने वाली टीम टॉप-5 पोजिशन से बाहर भी हो सकती है। स्टोरी में दोनों टीमों का WTC समीकरण...

WTC चैंपियन के खिलाफ 6 साल बाद घर में भिड़ेंगे साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने इसी साल जून में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल हराकर खिताब जीता था। चैंपियन बनने के बाद टीम ने जिम्बाब्वे को 2-0 से सीरीज हराई। वहीं पाकिस्तान में 1-1 से सीरीज ड्रॉ खेली। अब टीम भारत में 6 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। 2019 में आखिरी बार टीम को 3 टेस्ट में 3-0 से हार मिली थी।

WTC में टॉप पर है ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का 2025 से 2027 का साइकिल इसी साल जून में शुरू हुआ। भारत ने 2 सीरीज खेल ली है, टीम ने इंग्लैंड में 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराई। वहीं वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया। टीम 62% पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं चैंपियन साउथ अफ्रीका की WTC में एक ही सीरीज पाकिस्तान से हुई। जिसमें 1-1 से ड्रॉ के बाद टीम के 50% पॉइंट्स है और टीम पांचवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया पहले और श्रीलंका दूसरे नंबर पर है।

टीम इंडिया के पास अब शानदार मौका है कि वह WTC चैंपियन को मात देकर न सिर्फ बदला ले, बल्कि अपने समर्थकों को गर्व महसूस कराए। इस जीत से भारत की स्थिति और भी मजबूत होगी और एक बार फिर यह साबित होगा कि टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद और ताकतवर टीमों में से एक है।