सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, निशांत कुमार समेत 31 मंत्रियों ने ली शपथ
पंजाब , 07 मई 2026 । सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद Bihar की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजधानी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 31 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस विस्तार की सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar के नाम को लेकर रही, जिनके राजनीति में सक्रिय भूमिका की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं।
सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली सरकार का नया मंत्रिमंडल-
BJP कोटे से इन मंत्रियों ने ली शपथ
1.राम कृपाल यादव
2.केदार गुप्ता
3.नीतीश मिश्रा
4.मिथलेश तिवारी
5.रमा निषाद
6.विजय कुमार सिन्हा
7.दिलीप जायसवाल
8.प्रमोद चंद्रवंशी
9.लखविंदर पासवान
10.संजय टाइगर,
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
12.नंद किशोर राम
13.रामचंद्र प्रसाद
14.अरुण शंकर प्रसाद
JDU कोटे से इन मंत्रियों ने ली शपथ
1.निशांत कुमार
2.श्रवण कुमार
3.मदन सहनी
4.लेसी सिंह
5.श्वेता गुप्ता
6.भगवान सिंह कुशवाहा
7.दामोदर रावत
8.बुलो मंडल
9.सुनील कुमार
10.शीला मंडल
11.रत्नेश सदा
12.जमा खान
13.अशोक चौधरी
LJP रामविलास से
1.संजय पासवान
2.संजय सिंह
जीतन मांझी के HAM से
1.संतोष सुमन
उपेंद्र कुशवाह की पार्टी RLM से
1.दीपक प्रकाश
मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी चुनावों और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम में विभिन्न जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश दिखाई दी है। सरकार का दावा है कि नए मंत्रियों के शामिल होने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता और गठबंधन दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विस्तार केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीति का भी हिस्सा है। खासकर निशांत कुमार का नाम सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।
विपक्ष ने इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सरकार राजनीतिक संतुलन बनाने में जुटी है, जबकि जनता महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों से परेशान है। वहीं सरकार का कहना है कि नई टीम विकास और सुशासन के एजेंडे को और मजबूती देगी।


RashtriyaPravakta