‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स, डैमेजिंग इंडिया’: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर तीखा हमला
नई दिल्ली, 20 फ़रवरी 2026 । कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली भारत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “MODI गवर्नमेंट का मतलब है ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स, डैमेजिंग इंडिया’।” उनका यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है।
उन्होंने शुक्रवार को X पोस्ट में लिखा कहा- MODI गर्वेंनेंस का मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया, यानी भारत को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचा रहे है।
उन्होंने लिखा कि अमेरिका-पाकिस्तान बीच रोमांस बिना रुके जारी है। जब ये हो रहा था तब खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने वाले संक्षिप्त शब्दों में दुनिया को ज्ञान दे रहे थे और CEOs को अपनी एकजुटता दिखाने के लिए मजबूर कर रहे थे।
रमेश का कमेंट पीएम मोदी का समिट में आए ग्लोबल टेक लीडर्स के साथ हाथ उठाकर फोटो खिंचाने पर आया है। इधर 19 फरवरी को वॉशिंगटन डीसी में बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में पाकिस्तान के पीएम और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प की मीटिंग हुई।
जयराम रमेश का आरोप है कि मौजूदा सरकार नीतिगत गहराई के बजाय “इमेज बिल्डिंग” और “इवेंट मैनेजमेंट” पर ज्यादा ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े कार्यक्रमों, विज्ञापनों और वैश्विक मंचों पर प्रचार के जरिए अपनी छवि मजबूत करने की कोशिश करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक तनाव जैसे मुद्दों पर अपेक्षित प्रगति नहीं दिखती।
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष लगातार आर्थिक असमानता, किसानों की आय, युवाओं के रोजगार और संघीय ढांचे के सवालों को लेकर केंद्र पर हमलावर है।
कांग्रेस का आरोप: ‘ऑप्टिक्स बनाम वास्तविकता’
कांग्रेस का तर्क है कि:
-
बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को प्रमुखता से प्रचारित किया जाता है।
-
लेकिन आम नागरिक की आय, रोजगार और छोटे उद्योगों की स्थिति पर पर्याप्त सुधार नहीं हुआ।
-
लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि “ऑप्टिक्स” यानी दिखावे की राजनीति से देश की वास्तविक समस्याएं हल नहीं होतीं। उनका आरोप है कि सरकार की प्राथमिकता सुर्खियां बटोरना है, न कि दीर्घकालिक समाधान।
भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल भुगतान, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, रक्षा और विदेश नीति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किए हैं। उनके अनुसार, वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और तेज विकास दर सरकार की नीतियों की सफलता का प्रमाण है।
भाजपा का यह भी कहना है कि विपक्ष विकास कार्यों को नजरअंदाज कर केवल राजनीतिक आरोपों के जरिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।


RashtriyaPravakta