नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की बड़ी कार्रवाई: 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली , 18 मार्च 2026 । देश की प्रमुख जांच एजेंसी National Investigation Agency (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 यूक्रेन और 1 अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में की गई है, जिसकी जांच एजेंसी पिछले कुछ समय से कर रही थी।
इन पर म्यांमार के जातीय युद्ध समूहों को हथियार और आतंकवादी साजो-सामान की आपूर्ति करके तथा उन्हें प्रशिक्षण देकर उनका समर्थन कर रहे थे। साथ ही भारत में उग्रवाद का भी समर्थन कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैथ्यू एरॉन वैन डाइक (अमेरिकी नागरिक), हुर्बा पेट्रो (यूक्रेनी नागरिक), स्लीव्याक तारास (यूक्रेनी नागरिक), इवान सुकमानोव्स्की (यूक्रेनी नागरिक), स्टेफानकिव मारियन (यूक्रेनी नागरिक), होनचारुक मैक्सिम (यूक्रेनी नागरिक) और कामिंस्की विक्टर (यूक्रेनी नागरिक) के रूप में हुई है।
NIA ने 13 मार्च को दिल्ली से तीन यूक्रेनियों, लखनऊ से तीन और कोलकाता से एक अमेरिकी नागरिक को धारा 18 (आतंकवादी षड्यंत्र) और BNS के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, यूक्रेन ने मंगलवार को भारत को एक आधिकारिक विरोध नोट सौंपा, जिसमें गिरफ्तार किए गए यूक्रेनी नागरिकों की तत्काल रिहाई की मांग की गई है।


RashtriyaPravakta