‘चुनरी चुनरी’ रीमेक पर भड़केअभिजीत भट्टाचार्या, बोले- “इस गाने से कोई सलमान खान नहीं बन सकता”

‘चुनरी चुनरी’ रीमेक पर भड़केअभिजीत भट्टाचार्या, बोले- “इस गाने से कोई सलमान खान नहीं बन सकता”

नई दिल्ली, 27 मई 2026 । बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘चुनरी चुनरी’ के रीमेक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या ने गाने के नए वर्जन पर नाराजगी जताते हुए खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह रीमेक है जवानी तो इश्क होना है फिल्म में इस्तेमाल किया गया है, जिसमें वरुण धवन नजर आने वाले हैं। अभिजीत ने न सिर्फ रीमेक की आलोचना की, बल्कि यह भी कहा कि पुराने आइकॉनिक गानों को दोहराने से कोई कलाकार सलमान खान जैसा नहीं बन सकता।

अभिजीत भट्टाचार्य, जिन्होंने 1999 की फिल्म Biwi No. 1 में मूल ‘चुनरी चुनरी’ गाना गाया था, ने रीमेक को लेकर कहा कि नए वर्जन में उस रोमांटिक और मस्तीभरे अंदाज की कमी है जिसने ओरिजिनल गाने को सुपरहिट बनाया था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि नया वर्जन उन्हें “भजन” जैसा लगा।

सिंगर ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म निर्माताओं ने रीमेक तैयार करने से पहले उनसे कोई संपर्क नहीं किया। अभिजीत ने कहा कि आजकल बॉलीवुड में पुराने हिट गानों को दोबारा इस्तेमाल करने का ट्रेंड बढ़ गया है, लेकिन हर गाने की अपनी एक आत्मा और पहचान होती है, जिसे सिर्फ रीमिक्स करके दोहराया नहीं जा सकता।

वहीं सोशल मीडिया पर भी ‘चुनरी चुनरी’ के रीमेक को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई फैंस का कहना है कि ओरिजिनल गाने में सलमान खान और सुष्मिता सेन की जो केमिस्ट्री और एनर्जी थी, उसे नया वर्जन दोहरा नहीं पाया। इंटरनेट पर कई यूजर्स ने इसे “अनावश्यक रीमेक” तक बता दिया।

इसके अलावा अभिजीत ने कहा है, ‘ये गाना सलमान खान के करियर का सबसे बड़ा हिट है। जब फिल्म आई है, तब से लेकर अब तक ट्रेंडिंग है। ये सलमान की लाइफ का सबसे बड़ा हिट है। उस वक्त ये सुपरस्टार नहीं एक उभरता हुआ कलाकार था।’