पाकिस्तान में नमाज के दौरान अहमदिया मुस्लिमों पर फायरिंग — धार्मिक असहिष्णुता पर फिर उठा सवाल
इस्लामाबाद , 11 अक्टूबर 2025 । पाकिस्तान के एक बंदूकधारी शख्स ने शुक्रवार को नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला कर दिया। इसमें 6 लोग घायल हो गए। यह घटना पंजाब के रिबवाह की है।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इसके सही होने की पुष्टि की है। इसमें हमलावर हाथ में पिस्तौल लेकर परिसर के गेट की ओर बढ़ता है और वहां मौजूद गार्ड्स पर लगातार गोलियां चलाता है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सड़क के दूसरी ओर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को मार गिराया।
पुलिसकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया
वायरल वीडियो में हमलावर आते हुए दिखाई दे रहा है। मस्जिद के पास आने पर वह फायरिंग करने लगता है। शुक्रवार की नमाज चल रही थी, इसलिए अंदर मौजूद लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
माहौल पूरी तरह अफरा-तफरी में बदल गया। हालांकि तब तक एक गार्ड्स अंदर घुसकर मस्जिद का दरवाजा बंद करने में कामयाब रहा। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर तैनात पुलिसकर्मी हमलावर को निशाना बनाते हैं।
वीडियो में दिखता है कि गोली लगने के बाद हमलावर की बंदूक गिर जाती है। वह उसे उठाने की कोशिश करता है। इस दौरान वह गिर जाता है और फिर जमीन पर तड़पने लगता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है कि हमलावर का किसी चरमपंथी संगठन से संबंध था या नहीं। अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) जैसे कट्टरपंथी समूह पहले भी अहमदिया समुदाय के पूजा स्थलों पर हमले कर चुके हैं।
अहमदिया समुदाय के प्रवक्ता आमिर महमूद ने इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश में फैलाए जा रहे नफरत भरे प्रचार और भड़काऊ भाषणों ने ऐसा माहौल बना दिया है जहां इस तरह के हमलों को बढ़ावा मिलता है। उनके शब्दों में, “आज का हमला उसी नफरत भरे माहौल का नतीजा है।


RashtriyaPravakta