‘धुरंधर 2’ पर विवाद: अनीत पड्डा की बहन ने फिल्म को बताया प्रोपेगैंडा

‘धुरंधर 2’ पर विवाद: अनीत पड्डा की बहन ने फिल्म को बताया प्रोपेगैंडा

नई दिल्ली , 28 मार्च 2026 । फिल्म धुरंधर 2 को लेकर नया विवाद सामने आया है। Aneet Padda की बहन ने इस फिल्म पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे “प्रोपेगैंडा” करार दिया है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और फिल्म जगत में बहस तेज हो गई है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने रीत के पहले के पोस्ट और राजनीतिक मुद्दों पर उनके रुख पर सवाल किया गया था।

जिसके बाद रीत ने जवाब देते हुए लिखा कि वह आमतौर पर सोशल मीडिया पर बहस में शामिल नहीं होतीं, लेकिन इस बार उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी बात रखने का फैसला किया।

बताया जा रहा है कि अनीत पड्डा की बहन ने फिल्म की कहानी और उसके प्रस्तुतिकरण पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और इसे एक खास नजरिए को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की फिल्में दर्शकों को गुमराह कर सकती हैं।

Dhurandhar 2 पहले से ही अपनी कहानी और विषय को लेकर चर्चा में थी, लेकिन अब इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया है। फिल्म से जुड़े लोगों की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि किसी भी फिल्म को “प्रोपेगैंडा” कहना एक गंभीर आरोप होता है, और इससे फिल्म की छवि पर असर पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नजरिए से भी देख रहे हैं और कह रहे हैं कि हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है।

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं—एक वर्ग फिल्म का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग आलोचना कर रहा है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्म के मेकर्स इस आरोप पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और यह विवाद आगे किस दिशा में जाता है।