रितु तावड़े: भाजपा की BMC महापौर पद की प्रमुख उम्मीदवार, मुंबई राजनीति में बड़ा मोड़

रितु तावड़े: भाजपा की BMC महापौर पद की प्रमुख उम्मीदवार, मुंबई राजनीति में बड़ा मोड़

मुंबई, 07 फ़रवरी 2026 । भाजपा ने रितु तावड़े को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के महापौर पद के लिए अपनी आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया है। यह नामांकन बीएमसी चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरणों में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तब जब महापौर पद देश की सबसे अमीर नगर निकाय का नेतृत्व संभालने वाला होता है।

मुंबई में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए BJP और शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP ने रितु तवाड़े को मेयर का उम्मीदवार बनाया है, जबकि शिवसेना ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना है।

उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने के बाद अब चुनाव अधिकारी के पास मेयर पद के लिए उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मेयर का चुनाव होगा। संभावना है कि शिवसेना ठाकरे गुट भी इस चुनाव में मेयर पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करेगा।

BJP नेता अमित साटम ने रितु तवाड़े का नाम घोषित किया। तवाड़े वार्ड 132 की कॉरपोरेटर हैं। वहीं घाड़ी वार्ड 5 से चुने गए थे।

रितु तावड़े तीन बार गहतकोपर से पार्षद चुनी जा चुकी हैं और उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है, जिसमें उन्होंने पहले बीएमसी की एजुकेशन कमिटी की चेयरपर्सन के तौर पर भी सेवा दी है। उनकी राजनीतिक यात्रा 2012 में शुरू हुई थी जब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा और तब से लगातार स्थानीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। भाजपा के नेतृत्व में गठित महायुति (BJP–Shiv Sena Shinde-गुट गठबंधन) ने रितु तावड़े को मेयर की उम्मीदवार के रूप में चयनित किया है, जबकि उप-महापौर पद के लिए शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को अपना उम्मीदवार नामित किया है। बीएमसी के महापौर चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी 2026 को होने वाली है, और इस बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, रितु तावड़े का नाम भाजपा द्वारा जल्दी घोषित करना गठबंधन की रणनीति का हिस्सा है, जिससे अन्य प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बढ़े और महापौर चुनाव की स्थिति स्पष्ट रहे।