हरियाणा में जमीन मालिकाना हक की सुनवाई अब SDM करेंगे

हरियाणा में जमीन मालिकाना हक की सुनवाई अब SDM करेंगे

चंडीगढ़ , 29 अक्टूबर 2026 | हरियाणा में जमीन के मालिकाना हक के लिए लंबे समय से परेशान पात्र परिवारों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने दोहलीदार, बुटीमार, भोंडेदार और मुकररीदार को दान में मिली जमीन पर मालिकाना हक देने से जुड़े मामलों की सुनवाई का अधिकार अब उपमंडल अधिकारी नागरिक (SDM) को भी सौंप दिया है। इससे लोगों को हर मामले में उपायुक्त (DC) या जिला कलेक्टर के कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले पात्र परिवार अपने क्षेत्र के SDM के समक्ष आवेदन कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करना और जिला प्रशासन पर काम का बोझ कम करना है।

हरियाणा में दोहलीदार (गरीब ब्राह्मणों, पुजारियों और पुरोहितों), बुटीमार, भोंडेदार तथा मुकररीदार को दान में मिली जमीन का मालिकाना हक लेने के लिए अब उपायुक्त कार्यालयों में नहीं भटकना पड़ेगा।

प्रदेश सरकार ने 20 साल से इस जमीन पर काबिज परिवारों को मालिकाना हक देने का अधिकार उपमंडल अधिकारी नागरिक यानी एसडीएम को दे दिया है। अभी तक कलेक्टर (डीसी) के पास ही यह अधिकार था। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सभी एसडीएम, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा राजस्व कानूनों के तहत प्रथम श्रेणी के सहायक कलेक्टर के रूप में अधिसूचित किया गया है। पात्र परिवार अब मालिकाना हक के लिए एसडीएम के समक्ष आवेदन कर सकेंगे। मालिकाना हक मिलने से वह जमीन को आगे किसी को भी बेच सकेंगे। निजी व्यक्ति और संस्थाओं को दान में मिली जमीन बेचने पर कोई रोक नहीं रहेगी।