लाइव कार्यक्रम में ट्रंप का बड़ा बयान: बोले- ‘मैं PM मोदी का बहुत बड़ा फैन, भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है’
नई दिल्ली, 25 मई 2026 । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक लाइव कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के “बहुत बड़े फैन” हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत उन पर “100 प्रतिशत भरोसा” कर सकता है। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय और भारतीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ट्रम्प का यह संदेश गूंजा। इस कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे। ट्रंप ने राजदूत गोर के फोन के जरिए माइक्रोफोन पर अपनी बात रखी और कहा, "मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं और मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं"।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप और मोदी के बीच व्यक्तिगत तालमेल पहले भी वैश्विक मंचों पर देखने को मिला है, जिसने दोनों देशों के रिश्तों को नई पहचान दी।
लाइव कार्यक्रम में ट्रंप द्वारा किए गए फोन कॉल और बयान का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे भारत-अमेरिका रिश्तों की मजबूती के संकेत के तौर पर देख रहे हैं, जबकि विपक्षी दल और आलोचक इसे राजनीतिक संदेश के रूप में भी आंक रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और अमेरिका के संबंध आने वाले वर्षों में वैश्विक राजनीति और आर्थिक रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास महत्व रखते हैं।


RashtriyaPravakta