“पाकिस्तानी कलाकारों के कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगा प्रतिबंध हटाया गया — भारत में आंशिक रूप से अनब्लॉक”

“पाकिस्तानी कलाकारों के कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगा प्रतिबंध हटाया गया — भारत में आंशिक रूप से अनब्लॉक”

नई दिल्ली । 2 जुलाई 25 । पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही सभी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत से रिस्ट्रिक्ट कर दिए गए थे। हालांकि अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट से बैन हट चुका है। हालांकि हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनके अकाउंट अब भी रिस्ट्रिक्ट हैं।

बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आ चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकैन का इंस्टाग्राम अब भारत में एक्टिव दिख रहा है। उनके अलावा सबा कमर, युमना जैदी, दानिश तैमूर, अहद रजा मिर जैसे कलाकारों के अकाउंट भी एक्टिव हो चुके हैं।

पाकिस्तान के इन टॉप सेलेब्स के अकाउंट भी भी रिस्ट्रिक्ट

दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म सरदार जी 3 में नजर आईं एक्ट्रेस हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में रिस्ट्रिक्ट है। अकाउंट खोलने पर लिखा मिलेगा, अकाउंट भारत में मौजूद नहीं है। इन कंटेंट को लीगल रिक्वेस्ट के चलते रिस्ट्रिक्ट किया जा रहा है।

हानिया के अलावा फवाद खान, माहिरा खान, अली जफर और आतिफ असलम के अकाउंट भी उपलब्ध नहीं हैं।

बताते चलें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की लीगल रिक्वेस्ट के चलते पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट रिस्ट्रिक्ट किए गए थे। इसके अलावा गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इन चैनलों पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप थे।

2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने पाक कलाकारों से बैन हटाया था

साल 2016 में हुए उरी अटैक के बाद सभी पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया गया था। यही वजह रही कि माहिरा खान, फवाद खान जैसे कलाकारों को भारत की कई फिल्में छोड़नी पड़ी थीं। साल 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाए जाने की याचिका खारिज करते हुए कहा कि कलाकारों को पॉलिटिकल टेंशन के चलते सजा नहीं दी जा सकती।