“भारत लॉर्ड्स टेस्ट जीतने से 143 रन दूर — Day 5 की शुरुआत रोमांच के साथ…”
नई दिल्ली , भारत को लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के लिए 143 रन और चाहिए। वहीं मुकाबले के 5वें और आखिरी दिन इंग्लैंड को 6 विकेट की जरूरत है। आज का खेल दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के पास 90 ओवर्स हैं। भारत से केएल राहुल 33 रन के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे।
चौथे दिन इंग्लैंड 192 रन पर ऑलआउट चौथे दिन इंग्लैंड ने 2/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ढाई सेशन ही बैटिंग कर सकी और 192 रन बनाकर सिमट गई। जो रूट ने 40 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले। नीतीश रेड्डी और आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिया। तीसरे ही सेशन में भारत ने अपनी आखिरी पारी शुरू कर दी। टीम ने 17.4 ओवर में ही 58 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। केएल राहुल 33 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके। करुण नायर ने 14, शुभमन गिल ने 6 और आकाशदीप ने 1 रन बनाया। इंग्लैंड से ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला। भारत ने तीसरे दिन पहली पारी में 145/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ऋषभ पंत ने फिफ्टी लगाई, उन्होंने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 141 रन की पार्टनरशिप की। पंत ने 74 रन बनाए। राहुल ने दूसरे सेशन में सेंचुरी पूरी कर ली, लेकिन 100 रन बनाने के ठीक बाद वे आउट भी हो गए। भारत ने 387 रन बनाए।
दूसरे दिन के दूसरे सेशन में ही भारत ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। करुण नायर ने स्थिति संभाली, लेकिन वे 40 रन बनाकर आउट हो गए। नंबर-4 पर उतरे कप्तान शुभमन गिल ज्यादा देर नहीं टिके और 16 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
भारत ने 107 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। यहां से ओपनर केएल राहुल ने फिफ्टी लगा दी। उनके साथ ऋषभ पंत भी नॉटआउट लौटे। इंग्लैंड से बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने भी 1-1 विकेट लिया। इंग्लैंड पहली पारी में 387 रन बनाकर ऑलआउट हुआ था।


RashtriyaPravakta