“सेंसेक्स 452 अंक टूटकर 83,606 पर बंद—निफ्टी भी 25,517 पर फिसला; वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली”
नई दिल्ली,। 30 जून 2025 । हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार, 30 जून को सेंसेक्स 452 अंक गिरकर 83,606 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 121 अंक की गिरावट रही, ये 25,517 पर आ गया।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। ट्रेंट का शेयर 3.10% चढ़ा, BEL और SBI में भी 2% तक की तेजी रही। एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति के शेयरों में 2% से ज्यादा की गिरावट रही।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। NSE के सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 2.66% की तेजी रही। फार्मा, IT, मीडिया और हेल्थकेयर में भी 1% की तेजी रही। वहीं, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑटो में 1% तक की गिरावट रही।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.84% ऊपर 40,487 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.52% चढ़कर 3,072 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.87% गिरकर 24,072 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.59% ऊपर नीचे 3,444 पर बंद हुआ।
- 27 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.00% चढ़कर 43,819 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.52% ऊपर 20,273 पर और S&P 500 0.52% चढ़कर 6,173 पर बंद हुए।
ट्रेडर्स को आज हाई अलर्ट पर रहने की जरूरत
आज का दिन शेयर बाजार के लिए अहम होने वाला है। वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हरशुभ शाह के मुताबिक इस दिन ट्रेडर्स को हाई-अलर्ट पर रहना चाहिए। वहीं उन्होंने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं।
इसके अलावा अमेरिका के आर्थिक आंकड़े से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। चलिए समझते हैं कि इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है…
30 जून की तारीख बाजार के लिए अहम
रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून की तारीख बाजार के लिए अहम है। इस दिन ट्रेडर्स को हाई-अलर्ट पर रहना चाहिए। निफ्टी के उच्च या निचले स्तर से ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन बाजार की अगली दिशा तय कर सकता है। ट्रेडर्स इस दिन प्राइस एक्शन पर खास नजर रखें।
इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका
क्रॉप प्रोटेक्शन, प्लांट न्यूट्रिएंट्स और बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO गुरुवार, 26 जून से ओपन है। निवेशक इस इश्यू के लिए आज यानी 30 जून तक बोली लगा सकेंगे। 3 जुलाई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।


RashtriyaPravakta