उत्तराखंड के 206 मदरसों में रविवार को छुट्टी, जुमे का अवकाश खत्म

उत्तराखंड के 206 मदरसों में रविवार को छुट्टी, जुमे का अवकाश खत्म

देहरादून,21 अक्टूबर 2026 | उत्तराखंड में मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त और मान्यता के लिए आवेदन कर चुके मदरसों में शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था के दायरे में प्रदेश के कुल 206 मदरसे आएंगे। अब इन संस्थानों में भी सामान्य विद्यालयों की तरह सोमवार से शनिवार तक पढ़ाई होगी और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करने या मान्यता के लिए आवेदन करने वाले मदरसों को विभागीय मानकों और निर्धारित शैक्षिक व्यवस्था का पालन करना होगा।