पश्चिम चंपारण में टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी से गुजरी इंटरसिटी एक्सप्रेस

पश्चिम चंपारण में टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी से गुजरी इंटरसिटी एक्सप्रेस

पटना , 28 फ़रवरी 2026 । पश्चिम चंपारण में बड़ा रेल हादसा टल गया, जब एक इंटरसिटी एक्सप्रेस टूटी हुई पटरी से गुजर गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेन सुरक्षित निकल गई और किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास पटरी टूटी हुई थी. जब बगहापाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस नरकटियागंजबेतिया रेलखंड पर अचानक टूटी पटरी से गुजरने लगी. लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई. दरअसल, लोको पायलट को अचानक तेज झटके महसूस हुए तो ट्रेन रोक दी और नीचे उतरकर देखा तो घटना की जानकारी हुई. जिसके बाद मौके पर कई अधिकारी पहुंचे और ट्रैक को सही कराया गया. जानकारी के अनुसार, ट्रेन कुमारबाग रेलवे स्टेशन से बेतिया की ओर रवाना हुई ही थी कि एक से दो कोच गुजरने के बाद लोको पायलट को तेज झटका महसूस हुआ. शक होने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी, इसके बपाद नीचे उतरकर जांच करने पर ट्रैक टूटा हुआ पाया गया. जिसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई. जानकारी मिलने के बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया.

Indian Railways ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए धीमी कर दी गई और ट्रैक की विस्तृत जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

घटना की जानकारी सामने आते ही यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि रेलवे की ओर से आश्वासन दिया गया है कि सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद ट्रैक निरीक्षण, मेंटेनेंस और निगरानी प्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित अल्ट्रासोनिक जांच और आधुनिक ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है।