राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा का आरोप: “हमें दबाने की कोशिश की जा रही है”

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा का आरोप: “हमें दबाने की कोशिश की जा रही है”

पंजाब , 05 मई 2026 । राघव चड्ढा ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। सांसद राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक द्वारा आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की गई। इसके बाद राघव चड्‌ढा ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति से शिकायत की है कि सरकारी एजेंसियों का आम आदमी पार्टी द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है

घव चड्ढा के अनुसार, उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष अपने पक्ष को विस्तार से रखा और उन मुद्दों की जानकारी दी, जिनमें कथित तौर पर राजनीतिक दबाव और कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाना सही नहीं है और सभी को निष्पक्ष तरीके से काम करने का अधिकार मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि वे संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं और इसी कारण उन्होंने अपनी बात रखने के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात की। उनका दावा है कि इस तरह के मामलों पर उच्च स्तर पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हो सके। राघव ने यह भी दावा किया कि हरभजन सिंह भज्जी और उनके परिवारों को भी निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही भज्जी को देशद्रोही तक कहा गया है। 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान राजनीतिक माहौल को और गर्मा सकता है, खासकर ऐसे समय में जब विभिन्न दलों के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।