विधानसभा उपचुनाव - 4 राज्यों की 5 सीटों पर वोटिंग

विधानसभा उपचुनाव - 4 राज्यों की 5 सीटों पर वोटिंग

नई दिल्ली । 19 जून 25 । देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग जारी है। इनमें गुजरात की 2, पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। उपचुनाव का रिजल्ट 23 जून को आएगा।

गुजरात और पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, केरल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।

सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर सबसे ज्यादा 30.64% वोटिंग हुई। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर सबसे कम 21.51% मतदान हुआ।

आज सुबह सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान चल रहा है — ये सीटें हैं:

  • पश्चिम बंगाल: कालिगंज

  • केरल: नीलांबुर

  • पंजाब: लुधियाना वेस्ट

  • गुजरात: कड़ी और विसावदर