पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय, शुभेंदु अधिकारी कल सुबह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय, शुभेंदु अधिकारी कल सुबह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कोलकाता, 08 मई 2026 । शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार शुभेंदु अधिकारी कल सुबह शपथ ग्रहण करेंगे और इसके साथ ही राज्य में पहली बार भाजपा सरकार का औपचारिक गठन होगा।

नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के बड़े नेता पहुंचेंगे। कल यानि की 9 मई का दिन काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है।

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक समारोह Brigade Parade Ground में आयोजित किया जा सकता है। शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से पश्चिम बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। पहले वे तृणमूल कांग्रेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल होकर राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाले नेताओं में शामिल हो गए। हालिया चुनावों में भाजपा की जीत के बाद उनका नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव माना जाएगा। लंबे समय तक राज्य की सत्ता पर क्षेत्रीय दलों का दबदबा रहा है, लेकिन अब नई राजनीतिक दिशा देखने को मिल सकती है। शुभेंदु अधिकारी के सामने कानून व्यवस्था, उद्योग, रोजगार और राजनीतिक ध्रुवीकरण जैसे बड़े मुद्दों पर काम करने की चुनौती होगी।

सूत्रों के मुताबिक नई कैबिनेट को लेकर भी मंथन जारी है और क्षेत्रीय तथा सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है। भाजपा नेतृत्व इस सरकार को पूर्वी भारत में अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में से एक के रूप में देख रहा है।