दिल्ली में सनसनी: भाटी माइंस के जंगल में 9वीं के छात्र का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका
नई दिल्ली, 06 मई 2026 । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भाटी माइंस क्षेत्र में स्थित जंगलों से एक 9वीं कक्षा के छात्र का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र की गला घोंटकर हत्या की गई है। इस जघन्य वारदात ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना की कड़ियों को जोड़ने और हत्या के मकसद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले में दो नाबालिगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। मृतक के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया।


RashtriyaPravakta