बांग्लादेश में हसीना विरोधी पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से राजनीतिक तनाव गहराया

बांग्लादेश में हसीना विरोधी पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से राजनीतिक तनाव गहराया

ढाका, 13 दिसंबर 2025 । बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। हसीना सरकार के विरोध से जुड़े एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें उसे सिर में गोली लगने की खबर है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वारदात ने देश में पहले से मौजूद राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी को राजधानी ढाका में शुक्रवार को गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादी इस्लामी संगठन ‘इंकलाब मंच’ के प्रवक्ता हैं और चुनाव में ढाका से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। वह रिक्शे पर जा रहे थे तभी बाइक सवार हमलावर ने उन्हें गोलीमार दी।

बांग्लादेश में 11 दिसंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ था। इसके एक ही दिन बाद यह हमला हुआ।

हादी को तुरंत ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि गोली उनके सिर में गोली लगी और हालत बेहद नाज़ुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले से कुछ घंटे पहले उस्मान हादी ने ग्रेटर बांग्लादेश का एक मैप शेयर किया था, इसमें भारतीय इलाके (7 सिस्टर्स) शामिल थे।

सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, हादी को दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर बिजयनगर इलाके में रिक्शे पर देखा गया था।

सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि एक मोटरसाइकिल पीछे से रिक्शे के पास आई, फिर दाईं ओर आकर रुकी और पीछे बैठे व्यक्ति ने बिल्कुल नजदीक से हादी पर गोली चला दी।

बाइक पर सवार दोनों लोगों ने हेलमेट पहन रखे थे। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई और हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए।

इंकलाब मंच के कार्यकर्ता मोहम्मद रफी, जो हादी के पीछे एक दूसरे रिक्शे पर थे, ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद वे लोग दोपहर का खाना खाने हाईकोर्ट इलाके की ओर जा रहे थे। बिजयनगर पहुंचते ही मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने हादी पर गोली चला दी और भाग गए।

हादी को करीब 2 बजकर 40 मिनट पर ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया और बाद में उन्हें एवरकेयर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित हाल के दिनों में सरकार विरोधी गतिविधियों और आंदोलनों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हमला सुनियोजित प्रतीत होता है, जिससे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के हिंसक रूप लेने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, घटना के पीछे की मंशा और जिम्मेदार पक्षों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस फायरिंग की घटना के बाद विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि राजनीतिक असहमति को दबाने के लिए हिंसा का सहारा लिया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। वहीं, सरकार समर्थक पक्ष ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। राजधानी समेत कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से राजनीतिक विरोध, गिरफ्तारी और झड़पों की घटनाएं सामने आती रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाएं देश की आंतरिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय छवि—दोनों को प्रभावित करती हैं। सिर में गोली लगने जैसी गंभीर वारदात ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीतिक मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।