दिल्ली के सोनिया विहार में भीषण हादसा

दिल्ली के सोनिया विहार में भीषण हादसा

नई दिल्ली, 12 नवंबर 2026 | दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पुश्ता नंबर-5 के पास एक डंपर ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

घायलों और मृतकों की जानकारी आई सामने

मृतकों में 2 अज्ञात पुरुष और एक नवजात बच्ची की मौत हुई है। वहीं, 3 पुरुष और 2 महिला घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें एक पुरुष का नाम 32 वर्षीय राजा बताया जा रहा है, जबकि एक 30 वर्षीय महिला का नाम राखी बताया जा रहा है।

डंपर और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत

दिल्ली दमकल सेवा के मुताबिक, सोनिया विहार के पुश्ता नंबर-5 के पास डंपर ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक शिशु बच्ची और दो पुरुष शामिल हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पांच लोग घायल, तीन साल की बच्ची सुरक्षित

इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान राजा (32) और राखी (30) के रूप में हुई है। अन्य तीन घायलों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई थी।

ऑटो में सफर कर रही तीन साल की एक बच्ची हादसे में सुरक्षित बच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस कंट्रोल रूम की मदद से घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया।

दमकल विभाग ने भेजीं टीमें

हादसे की सूचना मिलने पर दिल्ली दमकल सेवा ने दो दमकल गाड़ियां और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजा। इसके अलावा घटना से निपटने के लिए एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम भी तैनात की गई।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। डंपर चालक की भूमिका, टक्कर की परिस्थितियों और मृतकों की पहचान से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जांच का इंतजार है।