कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स मैच बारिश में रद्द—IPL 2026 का पहला बेनतीजा मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स मैच बारिश में रद्द—IPL 2026 का पहला बेनतीजा मुकाबला

नई दिल्ली,  IPL 2026 में कोलकाता और पंजाब के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। यह इस सीजन का पहला मैच रहा, जो बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच का IPL मैच बारिश के कारण बेनजीता रहा है। मौजूदा सीजन में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। कोलकाता में सोमवार शाम से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होम टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे, तभी शाम 7:46 बजे बारिश आ गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे को 8 और अंगकृष रघुवंशी को 7 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन भेज दिया।

बारिश के कारण मैच को बार-बार रोकना पड़ा और अंततः अंपायरों ने इसे रद्द घोषित कर दिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया, जिससे पॉइंट्स टेबल में थोड़ा बदलाव जरूर आया, लेकिन दोनों टीमों के लिए यह पूरी तरह संतोषजनक नहीं रहा।

मैच के रद्द होने से फैंस को भी निराशा हाथ लगी, क्योंकि मुकाबले में रोमांच बनने लगा था। खासकर शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल रही थी।

इस नतीजे का असर आगे की रणनीति पर भी पड़ सकता है, क्योंकि हर टीम प्लेऑफ की दौड़ में हर अंक को बेहद अहम मान रही है।