लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हेरी बॉक्सर पर शिकंजा, रणवीर से 20 करोड़ की कथित मांग; लुक आउट सर्कुलर जारी
हरियाणा, 21 फ़रवरी 2026 । अपराध जगत से जुड़ी बड़ी कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बताए जा रहे हेरी बॉक्सर पर शिकंजा कस दिया गया है। जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। आरोप है कि उसने एक्टर रणवीर से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर पर शिकंजा कसा है. क्राइम ब्रांच ने हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. पुलिस का दावा है कि हेरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. उसी कड़ी में LOC जारी किया है.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने एफआईआर होने के बाद एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नॉट को वेरिफाई करने के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था. वॉइस नॉट भेजने वाले ने खुद को हेरी बॉक्सर बताया था और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. मुंबई पुलिस को जब इस धमकी भरे वॉइस नॉट की जानकारी मिली तो उसे पंजाब और हरियाणा पुलिस को भेजा गया. इस वॉइस नॉट में हेरी बॉक्सर की आवाज की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
पुलिस जांच में हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है. दावा किया जाता है कि हैरी पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. उसके पिता का नाम गिरधारी जाट है, और वो एक किसान हैं। एक वक्त था, जब हरिचंद जयपुर में बॉक्सिंग सीखता था, यहीं से उसका नाम हैरी बॉक्सर पड़ा. बाद में वह लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया और इन दिनों अमेरिका में छिपा बैठा है.
जांच एजेंसियों की कार्रवाई
-
आरोपी की लोकेशन ट्रैक की जा रही है
-
वित्तीय लेनदेन की जांच
-
कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रेल खंगाली जा रही
-
संभावित सहयोगियों की पहचान
हाल के वर्षों में गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ एजेंसियों ने कड़ी कार्रवाई की है। कई मामलों में NIA और राज्य पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन भी चलाए हैं।
हेरी बॉक्सर पर LOC जारी होना दर्शाता है कि जांच एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। यदि आरोप साबित होते हैं, तो यह मामला बॉलीवुड और संगठित अपराध के बीच कथित कनेक्शन की नई परत खोल सकता है। फिलहाल, जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


RashtriyaPravakta