रियान पराग पर बड़ी कार्रवाई: मैच फीस का 25% जुर्माना
नई दिल्ली, IPL के दौरान रियान पराग पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई मैच के दौरान आचार संहिता (Code of Conduct) के उल्लंघन के चलते की गई।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी ने उन पर कड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना और पेनल्टी पॉइंट लगाया है।
IPL 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला चल रहा था। दूसरी पारी के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करते हुए देखे गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराग ने मैच के दौरान ऐसा व्यवहार किया जो लीग के नियमों के अनुरूप नहीं था। आमतौर पर इस तरह के मामलों में खिलाड़ियों पर लेवल-1 या लेवल-2 का चार्ज लगाया जाता है, जिसके तहत मैच फीस का एक हिस्सा काटा जाता है और कभी-कभी डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए जाते हैं।
Riyan Parag ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। IPL के नियमों के अनुसार, खिलाड़ी द्वारा गलती मान लेने पर मैच रेफरी का फैसला अंतिम माना जाता है।
इस तरह की घटनाएं खिलाड़ियों के लिए एक चेतावनी होती हैं कि मैदान पर अनुशासन और खेल भावना बनाए रखना बेहद जरूरी है। खासकर IPL जैसे बड़े मंच पर, जहां हर गतिविधि पर लाखों दर्शकों की नजर रहती है।
अब यह देखना होगा कि आगे के मैचों में Riyan Parag अपने प्रदर्शन के साथ-साथ व्यवहार में भी सुधार करते हैं या नहीं।


RashtriyaPravakta