UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अफसरों के तबादले, 8 जिलों को मिले नए DM
लखनऊ, 05 मई 2026 । उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने 38 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत 8 जिलों को नए जिलाधिकारी (DM) भी मिले हैं, जिससे शासन-प्रशासन में हलचल तेज हो गई है।
राज्य सरकार ने एक साथ दर्जनों वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई जिलों को नए जिलाधिकारी दिए हैं। इस फैसले के बाद प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व पूरी तरह बदल गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर नीतियों के क्रियान्वयन में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार के इस कदम को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जिलों में बेहतर शासन सुनिश्चित करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नई तैनातियों के जरिए विभिन्न जिलों में विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जिन जिलों में प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा या जहां प्रशासनिक बदलाव की जरूरत महसूस की गई, वहां नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं कुछ अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उत्तर प्रदेश आईएएस तबादला सूची निम्नलिखित है :-
1- शिव सहाय अवस्थी: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
2- सैमुअल पाल एन०: जिलाधिकारी, जौनपुर
3- आनन्द वर्धन: जिलाधिकारी, मऊ
4- गौरव सिंह सोगरवाल: जिलाधिकारी, महाराजगंज
5- संतोष कुमार शर्मा: जिलाधिकारी, फिरोजाबाद
6- राजेंद्र पेंसिया: जिलाधिकारी, मुरादाबाद
7- अंकित खंडेलवाल: जिलाधिकारी, संभल
8- अभिषेक पाण्डेय: जिलाधिकारी, प्रतापगढ़
9- मधुसूदन हुल्गी: जिलाधिकारी, देवरिया
10- अनुज सिंह: विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
11- अभिनव गोपाल: उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
12- अजय जैन: नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर
13- डा० अल्का वर्मा: विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा रजिस्ट्रार, फर्म, चिट्स एवं सोसायटी
14- निधि बंसल: निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें
15- डा० दिनेश चन्द्र: विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
16- नेहा ब्यादवाल: मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई
17- रमेश रंजन: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश
18- दिव्या मित्तल: विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
19- चन्द्र शेखर: विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
20- प्रवीण मिश्रा: विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग
21- समीर: विशेष सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यू०पी०डेस्को
22- सी० इन्दुमती: निदेशक, महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम
23- डा० वन्दना वर्मा: विशेष सचिव, चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक, राज्य चीनी निगम
24- संतोष कुमार वैश्य: नगर आयुक्त, नगर निगम, आगरा
25- राजेंद्र सिंह-II: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
26- प्रेम प्रकाश सिंह: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
27- अंकुर कौशिक: उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण
28- अवनीश सक्सेना: विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग
29-रिंकू सिंह राही: संयुक्त मजिस्ट्रेट, जालौन
30- मदन सिंह गब्याल: विशेष सचिव, आयुष विभाग
31- सान्या छाबड़ा: अपर आयुक्त, राज्य कर, कानपुर प्रथम
32- प्रफुल्ल कुमार शर्मा: मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ
33- नेहा ब्यादवाल: मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई
34- आलोक प्रसाद: मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर
35- कुमार सौरभ: मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद
36- दयानन्द प्रसाद: मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा
37- जुहेर बिन सगीर: विशेष सचिव, एन०आर०आई० विभाग
38-हरिकेश चौरसिया: सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
नए जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे जमीनी स्तर पर काम करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विकास कार्यों की निगरानी को प्राथमिकता देने को कहा गया है।
राजनीतिक और प्रशासनिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बड़े पैमाने पर तबादले से प्रशासन में नई ऊर्जा आती है, लेकिन साथ ही अधिकारियों के लिए नई चुनौतियां भी सामने आती हैं।


RashtriyaPravakta