जन्मदिन पर मोदी को मेसी का अनोखा तोहफा: वर्ल्ड कप जर्सी
वॉशिंगटन , 17 सितम्बर 2025 : प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर 2022 फीफा वर्ल्ड कप की साइन की हुई जर्सी भेजी है।
वहीं, हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबन ने पीएम मोदी के लिए गाना गाया। इसके साथ ही, इटली की पीएम मेलोनी ने मोदी को बधाई देते हुए उनके लीडरशिप की तारीफ की। रूसी राष्ट्रपति पुतिन, इजराइली पीएम नेतन्याहू, न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन समेत कई वर्ल्ड लीडर्स ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
मेसी इसी साल 13 दिसंबर को भारत आएंगे। सबसे पहले वे कोलकाता जाएंगे, फिर 14 दिसंबर को मुंबई और 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में उनकी पीएम मोदी से मुलाकात भी हो सकती है। मेसी आखिरी बार 2011 में भारत आए थे।
सबसे पहले ट्रम्प की बधाई दी थी
सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मोदी को मंगलवार रात 10:53 बजे फोन कर विश किया। ट्रम्प ने रात 11:30 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर PM से बातचीत की जानकारी दी।
ट्रम्प ने लिखा, 'अभी-अभी मेरे दोस्त, नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वे अद्भुत काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म करने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।'
ट्रम्प की बधाई का जवाब देते हुए मोदी ने X पर लिखा, 'थैंक यू, मेरे दोस्त, प्रेसिडेंट ट्रम्प। आपकी तरह, मैं भी हमारे बीच की साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चागता हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं।
वहीं, इटली पीएम मेलोनी ने मोदी को बधाई देते हुए उनके लीडरशिप की तारीफ की। इसके साथ ही इजराइली पीएम नेतन्याहू, न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन समेत कई वर्ल्ड लीडर्स ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।


RashtriyaPravakta