पीएम मोदी आंध्रप्रदेश पहुंचे, श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में की पूजा-अर्चना — देश के विकास और आध्यात्मिक एकता का संदेश

पीएम मोदी आंध्रप्रदेश पहुंचे, श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में की पूजा-अर्चना — देश के विकास और आध्यात्मिक एकता का संदेश

आंध्र प्रदेश , 16 अक्टूबर 2025 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। यह ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के बारह पवित्र स्थलों में से एक है और इसका विशेष महत्व है क्योंकि इसे “दक्षिण का काशी” भी कहा जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आंध्र प्रदेश के नांदयाल पहुंचे। मोदी ने यहां श्रीशैलम में भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में दर्शन,पूजा और ध्यान किया। ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में शामिल है। यह एकमात्र मंदिर है, जहां ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ दोनों है।

इसके बाद पीएम मोदी श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र जाएंगे, जो एक मेमोरियल कॉम्प्लेक्स है। यहां मेडिटेशन हॉल है, जिसके चारों कोनों पर चार मशहूर किलों, प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी के मॉडल बने हैं। इसके बीच में छत्रपति शिवाजी महाराज की ध्यान की मुद्रा वाली मूर्ति भी है।

इसके बाद पीएम दोपहर करीब 2.30 बजे कुर्नूल पहुंचेंगे। यहां ₹13430 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। जो इंडस्ट्री, पावर ट्रांसमिशन, रोड, रेलवे, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के हैं। यहां पर पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार का प्रयास है कि भारत के हर ज्योतिर्लिंग, शक्तिपीठ और प्रमुख धामों को “तीर्थ और पर्यटन के आधुनिक मॉडल” में बदला जाए, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त हों।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा को केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण और विकास के समन्वय के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।