सेंसेक्स में 200‑700 अंक की गिरावट: 80,300 के आसपास कारोबार जारी, निवेशकों में बेचैनी

सेंसेक्स में 200‑700 अंक की गिरावट: 80,300 के आसपास कारोबार जारी, निवेशकों में बेचैनी

नई दिल्ली । 07 अगस्त 2025 । शेयर बाजार में आज यानी 7 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक नीचे 80,300 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

आज से ओपन हुए 2 IPO JSW सीमेंट और ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गए हैं। JSW सीमेंट इस IPO 3,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। JSW सीमेंट IPO का प्राइस बैंड 139 से 147 रुपए है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड इस IPO 400 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ऑल टाइम प्लास्टिक्स लिमिटेड IPO का प्राइस बैंड 260 से 275 रुपए है।

आज ग्लोबल बाजार में रही तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.65% ऊपर 41,059 पर और कोरिया का कोस्पी 0.92% चढ़कर 3,227 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.69% ऊपर 25,081 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16% चढ़कर 3,639 पर बंद हुआ।
  • 6 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.18% चढ़कर 44,193 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 1.21% ऊपर 21,169 पर और S&P 500 0.75% ऊपर 6,345 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 6 अगस्त को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 166 अंक गिरकर 80,544 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 75 अंक की गिरावट रही, ये 24,574 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही।