सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आरोप- RSS कैंप्स में यौन शोषण हुआ
केरल , 13 अक्टूबर 2025 । केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 9 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। मामला 12 अक्टूबर को तब सामने आया, जब केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया X पर जांच की मांग करते हुए कहा कि आरोप सच हैं, तो यह भयावह है।
दरअसल, इंजीनियर ने जान देने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 पेज का एक सुसाइड मैसेज पोस्ट किया।
मृतक इंजीनियर कोट्टायम जिले के थम्पलाकाड के रहने वाले थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनका शव तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला था। लॉज के कर्मचारियों ने उनका शव देखा था। पुलिस ने मामले में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है।


RashtriyaPravakta