टेनिस का सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम विम्बलडन आज से शुरू – दिग्गजों से लेकर उभरते सितारों तक, 138वीं चैम्पियनशिप का रोमांच
नई दिल्ली, टेनिस के सबसे पुराने टूर्नामेंट विम्बलडन की शुरुआत आज से ऑल इंग्लैंड क्लब लंदन में हो रही है। 148 साल पुराने इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का यह 138वां संस्करण है। वर्ल्ड वार और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान ही विम्बलडन का आयोजन ब्रेक हुआ है। इसे टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम में सबसे प्रतिष्ठित भी कहा जाता है।
विम्बलडन साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम है। टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।
सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इस टूर्नामेंट में 25वां टाइटल जीतने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनके सामने स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्काराज की चुनौती होगी। 22 साल के अल्काराज ने पिछले साल ग्रॉस कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जोकोविच को मात दी थी।
ऑल इंग्लैंड क्लब कराता है विम्बलडन विम्बलडन इकलौता ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन कोई नेशनल टेनिस एसोसिएशन नहीं करता है। इसे ऑल इंग्लैंड क्लब आयोजित करता है। क्लब की स्थापना 1868 में हुई थी। टेनिस पहले क्रॉकेट कहलाता था। 6 मेंबर्स ने मिल कर ऑल इंग्लैंड टेनिस और क्रॉकेट क्लब की शुरुआत की और फिर आगे चलकर इन्हीं ने 1877 में विम्बलडन टूर्नामेंट शुरू किया।
आज यह प्राइवेट क्लब है और इसमें 500 मेंबर हैं। प्रिंसेस ऑफ वेल्स इस क्लब की मालकिन रहती है। इस समय कैथरीन एलिजाबेथ मिडिलटन इसकी मालकिन हैं।
जानिए विम्बलडन की परंपरा,
- बॉल बॉय और बॉल गर्ल्स यहां के बॉल बॉय और गर्ल्स, इस चैम्पियनशिप को खास बनाते हैं। इन्हें BBG के नाम से जाना जाता है। 2005 से BBG 6 के दल में काम करते हैं, जिनमें से 2 नेट पर रहते हैं, 4 कोनों में रहते हैं। इनका काम बॉल को उठाकर खिलाड़ी तक पहुंचाना होता है। चैम्पियनशिप में BBG 1920-30 के दशक में देखे गए थे। इन्हें स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा नामित किया जाता है, हालांकि इन सभी को टेनिस के नियमों पर बेस्ड एक लिखित परीक्षा पास करनी होती है ।
- खिलाड़ियों की ड्रेस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह से सफेद कपड़े पहन कर ही टेनिस खेलने की परमिशन है। 2022 में विम्बलडन के दौरान इस पर प्रोटेस्ट भी हुए। प्रोटेस्टर्स का कहना था कि महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान सफेद कपड़ों में टेनिस खेलना चुनौतीपूर्ण रहता है। इसलिए व्हाइट ड्रेस कोड को हटाया जाए, लेकिन विम्बलडन अपने नियमों पर कायम रहा। इस बार भी खिलाड़ी व्हाइट ड्रेस में ही उतरेंगे।
- दर्शकों को स्ट्रॉबेरी-क्रीम वाइन सर्व की जाती है टूर्नामेंट में दर्शकों के स्ट्रॉबेरी और क्रीम के अलावा ब्रिटिश वाइन सर्व किए जाने की परंपरा है।
- घास के कोर्ट पर आयोजन 1877 में विम्बलडन की शुरुआत घास के कोर्ट पर हुई थी। पिछले 146 साल से यह प्रतियोगिता घास के कोर्ट पर हो रही है। चार ग्रैंडस्लैम में यह इकलौता है, जो ग्रास कोर्ट पर खेला जाता है। ऑस्ट्रेलियन ओपन और US ओपन हार्ड कोर्ट पर, जबकि फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है।


RashtriyaPravakta