कॉकरोच जनता पार्टी’ के X अकाउंट पर लगी रोक, इंस्टाग्राम पर 6 दिन में 1.26 करोड़ फॉलोअर्स बढ़ने से सोशल मीडिया में हलचल

कॉकरोच जनता पार्टी’ के X अकाउंट पर लगी रोक, इंस्टाग्राम पर 6 दिन में 1.26 करोड़ फॉलोअर्स बढ़ने से सोशल मीडिया में हलचल

नई दिल्ली, 21 मई 2026 । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। पार्टी के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर रोक लगाए जाने के बाद विवाद और भी बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर इंस्टाग्राम पर पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि महज छह दिनों में पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1.26 करोड़ फॉलोअर्स जुड़ गए, जो भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से लगभग डेढ़ गुना अधिक बताए जा रहे हैं।

इस पूरे डिजिटल मूवमेंट के पीछे अभिजीत दीपके का नाम सामने आया है, जिन्हें सोशल मीडिया पर राजनीतिक संदेशों को वायरल करने का लंबा अनुभव है। राजनीतिक क्नेक्शन की बात करें तो इस पार्टी के मुख्या अभिजीत साल 2020 से 2022 के बीच आप पार्टी  के सोशल मीडिया टीम के एक सक्रिय और प्रमुख वॉलेंटियर थे।

कैसे हुआ 'कॉकरोच जनता पार्टी' का जन्म?

जानकारी के लिए बता दें कि 15 मई 2026 को फर्जी डिग्री से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर कहा था कि कुछ बेरोज़गार लोग कॉकरोचों की तरह नकल करके लॉ, मीडिया और आरटीआई एक्टिविज्म जैसी व्यवस्था में घुस जाते हैं। अपने इस बयान को उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि यह टिप्पणी आम युवाओं के लिए नहीं, बल्कि केवल फर्जी डिग्री धारकों के लिए थी। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर युवाओं का गुस्सा भड़क चुका था। इस पर 16 मई को एक्स (X) पर मज़ाकिया लहजे में लिखा— 'क्या हो अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं?' इसके तुरंत बाद उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम से एक वेबसाइट और गूगल फॉर्म लाइव कर दिया।

 

मैनिफेस्टो जारी, 5 वादे

  • अगर CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी सरकार में आती है तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी CJI को राज्यसभा जाने का रिवॉर्ड नहीं मिलेगा।
  • अगर कोई वैध वोट डिलीट किया जाएगा, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को UAPA में गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि किसी के वोटिंग का अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं।
  • महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा, न कि 33%. इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण होगा।
  • अंबानी और अडाणी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। गोदी मीडिया एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराई जाएगी।
  • अगर कोई विधायक या सांसद दलबदल कर दूसरी पार्टी में जाता है तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। उसे अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस में पद नहीं दिया