आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है:
नई दिल्ली, 09 जुलाई 2025 । सोने-चांदी के दाम में आज यानी 9 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹837 कम होकर ₹96,135 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹96,972 पर था।
वहीं चांदी की कीमत ₹137 कम होकर ₹1,07,363 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,500 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,150
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,180 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,000
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,180 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,000
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,180 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,000
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,230 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,050
इस साल अब तक ₹19,973 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,973 रुपए बढ़कर 96,135 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,346 रुपए बढ़कर 1,07,363 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।


RashtriyaPravakta