फ्लाइट में शाकाहारी डॉक्टर को परोसा गया नॉनवेज भोजन — एलर्जी से मौत, एयरलाइन पर लापरवाही के आरोप

फ्लाइट में शाकाहारी डॉक्टर को परोसा गया नॉनवेज भोजन — एलर्जी से मौत, एयरलाइन पर लापरवाही के आरोप

कतर , 09 अक्टूबर 2025 । एक दर्दनाक घटना ने देशभर में हवाई यात्रा की सुरक्षा और संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक शाकाहारी डॉक्टर की मौत फ्लाइट में गलती से परोसे गए नॉनवेज भोजन के बाद हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को गंभीर फूड एलर्जी (Food Allergy) थी, और उन्होंने विशेष रूप से एयरलाइन को पहले से सूचित किया था कि उन्हें केवल वेजिटेरियन मील ही परोसा जाए।

कतर एयरवेज की एक प्लेन में नॉनवेज खाना खाने की वजह से एक 85 साल के यात्री की मौत हो गई। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक 85 साल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक जयवीर ने शाकाहारी खाने का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें मांसाहारी खाना परोसा गया।

इसके बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई है। डॉ जयवीर के बेटे ने कतर एयरवेज के खिलाफ हत्या और इलाज में लापरवाही का मुकदमा दायर किया और 1.15 करोड़ का हर्जाना मांगा है।

जबरदस्ती नॉनवेज परोसने का आरोप

यह मामला 30 जून 2023 का है। जयवीर लॉस एंजिलिस से कोलंबो जा रहे थे। यात्रा 15.5 घंटे की थी। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया था लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें बताया कि शाकाहारी खाना उपलब्ध नहीं है। इसके बाद उन्हें मांसाहारी खाना परोसा गया और खाने को कहा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही उन्होंने खाने की कोशिश की, जयवीर का दम घुटने लगा और वे बेहोश हो गए। फ्लाइट क्रू ने उनकी मदद करने की कोशिश की और मेडएयर के डॉक्टरों से ऑनलाइन मदद ली गई लेकिन जयवीर की हालत लगातार बिगड़ती गई।

विमान को आखिरकार स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में उतारा गया, जहां जयवीर को हॉस्पिटल ले जाया गया। 3 दिन बाद 3 अगस्त को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत एस्पिरेशन निमोनिया के कारण हुई, जो गलती से भोजन या तरल पदार्थ अंदर लेने से होने वाला फेफड़ों का संक्रमण है।

कतर एयरवेज के खिलाफ हत्या का केस दायर

जयवीर के बेटे सूर्या ने हाल ही में कतर एयरवेज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे में फूड सर्विस और मेडिकल मदद में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। मुकदमे में दावा किया गया है कि एयरलाइन ने पहले ऑर्डर किया गया शाकाहारी खाना उपलब्ध नहीं कराया।

उनके बेटे, सूर्या जयवीर ने हाल ही में कतर एयरवेज के खिलाफ गलत तरीके से मौत का मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे में भोजन सेवा और चिकित्सा सहायता में लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

मुकदमे में कहा गया है कि एयरलाइन ने जयवीर के लिए पहले से मंगाया गया शाकाहारी खाना नहीं दिया, और जब उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, तो एयरलाइन ने सही तरीके से मदद नहीं की या समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं दी। जयवीर के बेटे ने लापरवाही से हुई मौत के लिए 1.14 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है।