“सोना ₹306 बढ़कर ₹97,786 प्रति 10 ग्राम पर पहुँचा — 7 दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी शुरू”

“सोना ₹306 बढ़कर ₹97,786 प्रति 10 ग्राम पर पहुँचा — 7 दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी शुरू”

नई दिल्ली। 03 जुलाई 25 । सोने-चांदी के दाम में आज यानी 3 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹306 बढ़कर ₹97,786 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,480 पर था।

वहीं चांदी की कीमत ₹1,060 बढ़कर ₹1,07,748 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,688 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,480 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,200
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,050
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,050
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,050
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,380 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,100

इस साल अब तक ₹21,624 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,624 रुपए बढ़कर 97,786 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,731 रुपए बढ़कर 1,07,748 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।