“पंत दोनों पारियों में शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर” — ली़ड्स टेस्ट में उन्होंने ऐसा अनूठा रिकॉर्ड कायम किया

“पंत दोनों पारियों में शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर” — ली़ड्स टेस्ट में उन्होंने ऐसा अनूठा रिकॉर्ड कायम किया

नई दिल्ली, भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया है। सोमवार को मैच के चौथे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 364 रन पर ऑलआउट हो गई। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में स्टंप्स तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड जीत से 350 रन दूर है।

ऋषभ पंत पहले भारतीय विकेटकीपर बने, जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। जो रूट ने टेस्ट में 210 कैच पूरे किए, उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ की बराबरी की। सुनील गावस्कर ने पंत को सेंचुरी के बाद जंप लगाने को कहा।

फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स

  • टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड में एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हो गया है। यह रिकॉर्ड उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, एजबेस्टन, 2005) और बेन स्टोक्स (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, लॉर्ड्स, 2023) के साथ साझा किया है। इन सभी ने इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में 9-9 छक्के लगाए हैं।
  • इस टेस्ट मैच में भारत की ओर से 5 अलग-अलग बल्लेबाजों ने शतक लगाए, जो भारतीय टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ है। यह टेस्ट क्रिकेट में छठी बार है, जब किसी टीम के पांच बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट में शतक लगाए हों। इसके साथ ही भारत दूसरी टीम बन गई है जिसने बाहर (विदेश में) खेलते हुए ऐसा कारनामा किया है। इससे पहले ऐसा केवल 1955 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में किया था।
  • केएल राहुल ने करियर का 9वां शतक लगाया। उन्होंने इंग्लैंड में अपनी तीसरी सेंचुरी लगाई। वे 137 रन बनाकर आउट हुए।
  • ऋषभ पंत पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। वे ओवरऑल सातवें भारतीय हैं जिन्होंने ये कारनामा किया।

पंत टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में भी शतक लगाया। वे एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने। दुनिया में उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने किया है। फ्लावर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2001 में हरारे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाया था। पंत ने पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाए।

  • टेस्ट मैच में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब ऋषभ पंत के नाम है। उन्होंने लीड्स टेस्ट में 134 और 118 रन की पारियां खेलकर कुल 252 रन बनाए। इस सूची में दूसरे नंबर पर बुधी कुंदरन हैं, जिन्होंने चेन्नई टेस्ट में 192 और 38 रन बनाकर कुल 230 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही पारी में 224 रन बनाए।
  • जो रूट ने राहुल द्रविड़ की बराबरी की टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने के रिकॉर्ड में जो रूट ने राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है। दोनों ने अब तक 210 कैच लिए हैं, हालांकि रूट ने यह उपलब्धि 154 टेस्ट में और द्रविड़ ने 164 टेस्ट में हासिल की थी। उनके बाद महेला जयवर्धने का नाम आता है, जिन्होंने 149 टेस्ट में 205 कैच लिए। चौथे स्थान पर स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने सिर्फ 117 टेस्ट में 200 कैच पूरे कर लिए है।

राहुल का का कैच ब्रूक ने छोड़ा 38वें ओवर की पांचवीं बॉल पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। जोश टंग ने 138 किमी/घंटा की रफ्तार से बैक ऑफ लेंथ बॉल डाली गई। बॉल पांचवें स्टंप की लाइन से अंदर की तरफ स्विंग कर रही थी। राहुल ने उसे हल्के हाथों से गली की दिशा में खेलने की कोशिश की, बॉल स्लिप में ब्रुक के पास गई और उन्होंने आसान कैच छोड़ दिया। राहुल इस समय 58 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

गावस्कर ने शतक के बाद पंत को जंप लगाने को कहा

ऋषभ पंत ने सेंचुरी लगाने के बाद अपना मशहूर समरसॉल्ट सेलिब्रेशन (एक्रोबेटिक जंप) नहीं किया। स्टैंड में मौजूद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने हाथ से इशारा करके पंत से वही स्टाइल दोहराने की रिक्वेस्ट भी की, लेकिन पंत ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि महज 48 घंटे पहले ही गावस्कर ने पंत को लेकर अपनी पुरानी आलोचना, 'स्टुपिड, स्टुपिड, स्टुपिड' को बदलकर 'सुपर्ब, सुपर्ब, सुपर्ब' कहा था।