2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘धुरंधर’: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली सफलता

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘धुरंधर’: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली सफलता

नई दिल्ली, 23 दिसंबर 2025 ।  साल 2025 में भारतीय सिनेमा को एक नई ब्लॉकबस्टर मिल गई है। फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के कुछ ही हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि यह वर्ष 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, मजबूत कहानी और भव्य प्रस्तुति ने इस फिल्म को रिकॉर्ड तोड़ सफलता दिलाई।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज के 18वें दिन फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 877 करोड़ हो चुका है। इसी के साथ धुरंधर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब तक ये रिकॉर्ड ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म कांताराः द लीजेंड-चैप्टर 1 वन के पास था, जिसका कुल कलेक्शन 850 करोड़ रुपए है। हालांकि इंडियन सिनेमा के इतिहास में ये फिल्म कमाई के मामले में 11वें नंबर पर है।

भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन हुआ 598 करोड़

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 877 करोड़ है, जबकि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में 598 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि दूसरे रविवार फिल्म ने 40 करोड़ कमाए थे।

दूसरे वीकेंड की कमाई के मामले में धुरंधर ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म एनिमल ने रिलीज के 17वें दिन (रविवार को) 14.5 करोड़ कमाए थे, जबकि धुरंधर ने 38.5 करोड़ कमाए हैं। एनिमल के सेकेंड वीकेंड कलेक्शन से धुरंधर का सोमवार का कलेक्शन (19.70 करोड़) भी ज्यादा है।

फिल्म इंडस्ट्री पर असर
‘धुरंधर’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत कंटेंट और भव्य प्रस्तुति आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है। इस फिल्म ने इंडस्ट्री को नए बजट, नए विषय और बड़े स्तर पर सोचने का आत्मविश्वास दिया है।

कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं, बल्कि 2025 की सबसे बड़ी सिनेमाई घटना बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी राज किया।

बॉलीवुड के इतिहास की 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी धुरंधर

फिल्म धुरंधर रिलीज के महज 18 दिनों में ही स्त्री 2, सीक्रेट सुपरस्टार, सुल्तान, छावा जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी हैं। फिलहाल इस लिस्ट में आमिर खान की फिल्म 1968 करोड़ कमाई कर पहले नंबर पर है। मौजूदा कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि क्रिसमस के मौके पर ये सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान और एनिमल को पीछे करते हुए चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी।