“बांग्लादेश प्लेन क्रैश में पायलट की आखिरी कोशिश: भीड़ से दूर मोड़कर स्कूल से दूर गिरा विमान”

“बांग्लादेश प्लेन क्रैश में पायलट की आखिरी कोशिश: भीड़ से दूर मोड़कर स्कूल से दूर गिरा विमान”

बांग्लादेश । 22 जुलाई 25 । बांग्लादेश में वायुसेना के प्लेन क्रैश में मौत का आंकड़ा 31 हो गया है। इनमें 28 छात्र, 2 स्कूल स्टाफ और पायलट शामिल हैं।

165 घायल हैं। इनमें से 78 की हालत गंभीर है। 20 शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं। क्रैश हुआ फाइटर जेट चीन में बना F-7BGI था।

हादसा सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। उस समय स्कूल में क्लासेस चल रही थीं और सैकड़ों छात्र वहां मौजूद थे।

बांग्लादेशी सेना ने कहा- दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई। पायलट ने विमान को आबादी से दूर ले जाने की कोशिश की, लेकिन यह माइलस्टोन स्कूल कैम्पस से टकरा गया।

घटना के कारण सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। वायुसेना ने हाई लेवल जांच शुरू कर दी है।