AIADMK सांसद का विवादित बयान — कहा “स्टालिन वोट के लिए फ्री वाइफ भी बांट देंगे”, राजनीतिक हलकों में मचा बवाल

AIADMK सांसद का विवादित बयान — कहा “स्टालिन वोट के लिए फ्री वाइफ भी बांट देंगे”, राजनीतिक हलकों में मचा बवाल

तमिलनाडु , 15 अक्टूबर 2025 । तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर तीखी बयानबाज़ी के कारण सुर्खियों में है। AIADMK सांसद ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की है। सांसद ने कहा कि “वोट पाने के लिए स्टालिन भविष्य में फ्री वाइफ भी बांट देंगे।” इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।

तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी AIADMK के नेता और राज्यसभा सांसद सीवी षणमुगम की एक विवादित टिप्पणी के चलते काफी आलोचना हो रही है। दरअसल पार्टी की एक बूथ कमेटी मीटिंग में बोलते हुए षणमुगम ने कहा कि, स्टालिन सरकार का फ्री चीजें बांटने का इतिहास रहा है।

चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो वे (स्टालिन) लैपटॉप, मिनी बस, मिक्सी, ग्राइंडर के अलावा अब शायद फ्री वाइफ भी बांट सकते हैं। इस टिप्पणी की सत्ताधारी DMK ने कड़ी निंदा की है। पार्टी ने षणमुगम पर महिलाओं को अश्लील के रूप में दिखाने का आरोप लगाया।

तमिलनाडु की समाज कल्याण मंत्री पी गीता जीवन ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि षणमुगम ने महिलाओं की तुलना मुफ्त चीजों से करके उनका अपमान किया है। वे इंसान कहन के लायक नहीं हैं।

इसी साल अप्रैज में गृहमंत्री अमित शाह ने चेन्नई में भाजपा और AIADMK के गठबंधन का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

शाह ने कहा कि गठबंधन को लेकर AIADMK की कोई डिमांड नहीं है, न ही BJP उनके अंदरूनी मामलों में कोई हस्तक्षेप करेगी। पार्टी का NDA में शामिल होना दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद है।

शाह बोले- अगला चुनाव DMK सरकार के भ्रष्टाचार, दलितों पर, महिलाओं पर अत्याचार के आधार लड़ा जाएगा। लोग डीएमके से घोटालों पर जवाब मांग रहे हैं, चुनाव में इन्हीं मुद्दों पर जनता वोट देगी।

सितंबर 2023 में तत्कालीन तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई की गई कुछ टिप्पणियों के कारण अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) NDA से अलग हो गई थी।