बंगाल मेडिकल स्टूडेंट गैंगरेप केस — अब तक 5 गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

बंगाल मेडिकल स्टूडेंट गैंगरेप केस — अब तक 5 गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

पश्चिम बंगाल, 13 अक्टूबर 2025 । पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप केस में पुलिस ने सोमवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रविवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 2 आरोपी फरार थे।

वहीं, पीड़ित के पिता ने घटना पर CM ममता के बयान को असंवेदनशील बताते हुए दावा किया कि उनकी बेटी आधी रात को बाहर नहीं गई थी। पीड़ित के पिता ने कहा- मेरी बेटी का शुक्रवार (10 अक्टूबर) रात 8 बजे से 9 बजे के बीच रेप हुआ था।

उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री ममता ने झूठा दावा किया कि घटना आधी रात के बाद हुई। ममता खुद एक महिला हैं। उसके बावजूद उन्होंने असंवेदनशील टिप्पणी की और कहा कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए।

10 अक्टूबर को मेडिकल स्टूडेंट का हुआ था रेप दुर्गापुर में 10 अक्टूबर की रात एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। पीड़ित अपने एक पुरुष दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। पीड़ित के मुताबिक, वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका। उसका दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने उससे दरिंदगी की।

पुलिस ने 11 अक्टूबर को बताया कि पीड़ित ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। यह घटना मेडिकल कॉलेज कैंपस के बाहर हुई। मेडिकल छात्रा का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।