अफगानिस्तानी विदेश मंत्री के भारत दौरे पर भड़के जावेद अख्तर: कहा – “महिलाओं पर अत्याचार करने वालों का स्वागत कैसे किया जा सकता है?”

अफगानिस्तानी विदेश मंत्री के भारत दौरे पर भड़के जावेद अख्तर: कहा – “महिलाओं पर अत्याचार करने वालों का स्वागत कैसे किया जा सकता है?”

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2025 । अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी के भारत दौरे को लेकर देश में बहस छिड़ गई है। कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने इस पर अपनी राय रखी है, लेकिन मशहूर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर का बयान सबसे ज़्यादा चर्चा में है। अख्तर ने इस दौरे पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक और प्रगतिशील देश में उन लोगों का स्वागत नहीं होना चाहिए जो महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कुचलते हैं।

अफगानिस्तानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक भारत दौरे पर हैं। वो शनिवार को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद पहुंचें, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। ये देखकर पॉपुलर लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि ये देखकर शर्म महसूस होती है कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन तालिबान के प्रतिनिधी का सम्मान के साथ स्वागत किया जा रहा है।

विवागों में है अफगानिस्तानी विदेश मंत्री का भारत दौरा

शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को आमिर खान मुत्तकी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें महिला पत्रकारों को नहीं बुलाया गया। इस बात पर विवाद हो गया। इसके बाद शनिवार को दोबारा दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें महिला पत्रकारों को न सिर्फ बुलाया गया, बल्कि पहली लाइन में बैठाया गया।

दैनिक भास्कर ने महिला पत्रकार स्मिता शर्मा, सुहासिनी हैदर और कादंबिनी शर्मा से बात की। तीनों अमीर खान मुत्तकी की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं और उनसे तीखे सवाल पूछे।

वे कहती हैं कि महिला होने की वजह से ऐसा भेदभाव हमारे साथ कभी नहीं हुआ। एक अफसोस इस बात का है कि तालिबान के मंत्री ने ऐसा किया, दूसरा अफसोस है कि भारत सरकार ने ऐसा होने दिया। सरकार ने अब तक आपत्ति तक दर्ज नहीं कराई है।

यह विवाद अब राजनीतिक और कूटनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है, और आने वाले दिनों में इस पर सरकार की प्रतिक्रिया भी अहम मानी जा रही है।