₹300 से ₹3 आया जेपी एसोसिएट्स का शेयर

₹300 से ₹3 आया जेपी एसोसिएट्स का शेयर

नई दिल्ली । 07 जुलाई, 25। अडाणी ग्रुप ने जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है। इस खबर के सामने आने का बाद आज जेपी पावर के शेयर में 15% से ज्यादा कि तेजी है। वहीं जेपी एसोसिएट्स के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा है।

जयप्रकाश एसोसिएट्स को कभी भारत की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट कंपनियों में गिना जाता था। लेकिन आज ये कंपनी भारी कर्ज के बोझ तले दबकर दिवालिया प्रक्रिया में फंस चुकी है। आइए, इस पूरे मामले को सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं…

जेपी एसोसिएट्स क्या करती है और मुसीबत में कैसे फंस गई- 1995 में बनी जेपी एसोसिएट्स रियल एस्टेट, सीमेंट, पावर, हॉस्पिटैलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टरों में काम करती थी। दिल्ली-नोएडा जैसे शहरों में इसके जेपी विशटाउन जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स थे। लेकिन कंपनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से भारी-भरकम कर्ज लिया।

बात तब बिगड़ी, जब कंपनी इन कर्जों का ब्याज और किस्तें चुकाने में नाकाम रही। प्रोजेक्ट्स में देरी, मार्केट में मंदी, और मैनेजमेंट की कुछ गलतियां भी इसकी वजह बनीं।

आखिरकार, 3 जून 2024 को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की इलाहाबाद बेंच ने कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया में भेज दिया।

फरवरी 2025 में कंपनी पर ₹55,493.43 करोड़ रुपए का कर्ज था। 2007 में इसे कंपनी के शेयर का भाव 300 रुपए के करीब था। आज ये 3 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है।