पीएम मोदी बोले—तामिलनाडु में DMK सरकार का काउंटडाउन शुरू, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता बदलाव चाहती है
तिरुवनंतपुरम, 23 जनवरी 2026 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तामिलनाडु के मदुरंथकम में एक बड़ी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) रैली को संबोधित करते हुए दावा किया है कि राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार का ‘काउंटडाउन’ शुरू हो गया है और जनता अब बदलाव की ओर अग्रसर है। मोदी ने यह बयान आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से ठीक पहले दिया, जहां उन्होंने DMK सरकार पर भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध का आरोप लगाया और कहा कि लोगों ने नेतृत्व परिवर्तन के लिए मन बना लिया है।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु और केरल का दौरा किया। यहां उन्होंने दो रैलियों को संबोधित किया। केरल के तिरुवनंतपुरम में 55 मिनट की स्पीच में पीएम ने कहा कि 1987 के पहले गुजरात में बीजेपी एक हाशिए की पार्टी थी। अखबार में दो लाइन नहीं छपती थीं।
1987 में पहली बार अहमदाबाद में नगर निगम में जीत हासिल की, वैसे ही बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम में हासिल की। यहां से केरल में भाजपा की नींव पड़ गई है।’
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में पीएम ने कहा कि राज्य के लोग डीएमके के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। डीएमके सरकार का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। पीएम ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि तमिलनाडु सरकार बस एक परिवार की जी हुजूरी में लगी है।
पीएम का तमिलनाडु और केरल का दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।


RashtriyaPravakta