“लंगड़ाते हुए बैटिंग करने उतरे पंत ने फिफ्टी लगाई — इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट”
नई दिल्ली, भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। गुरुवार को मुकाबले के दूसरे दिन विकेटकीपर ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए बैटिंग करने उतरे। उन्होंने फिफ्टी लगाई। वे सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने वाले भारतीय भी बन गए। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लिए।
लंगड़ाते हुए बैटिंग करने उतरे ऋषभ पंत भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत मुकाबले के पहले दिन बैटिंग के दौरान इंजर्ड हो गए। उनके दाएं पैर की उंगली में चोट लगी थी, जिस कारण उन्हें 37 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। वे दूसरे दिन छठा विकेट गिरने के बाद लंगड़ाते हुए बैटिंग करने उतरे। पंत ने 75 बॉल खेली और 54 रन बनाकर टीम को 350 के पार पहुंचाया।
सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने वाले भारतीय बने पंत ऋषभ पंत ने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए। इसी के साथ उनके टेस्ट में 90 छक्के पूरे हो गए। पंत ने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। नंबर-1 पर मौजूद पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी भारत के लिए 90 टेस्ट सिक्स ही लगाए हैं। पंत 2 छक्के लगाकर रोहित शर्मा से आगे निकले, जिनके नाम 88 सिक्स हैं।
पंत के इंग्लैंड में 38 सिक्स पूरे ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में 38 टेस्ट छक्के भी पूरे कर लिए। वे इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने वाले विदेशी हैं। घर से बाहर किसी एक देश में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पंत दूसरे नंबर पर पहुंच गए। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया में 39 छक्के लगाए हैं।


RashtriyaPravakta