पंजाब सरकार ने विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण से जीता जनता का भरोसा – मोहिंदर भगत
जालंधर, 27 मार्च 2026 । पंजाब में शासन व्यवस्था को लेकर लंबे समय से उठते सवालों के बीच, राज्य सरकार ने अपने कामकाज और नीतियों के जरिए जनता का भरोसा जीतने का प्रयास किया है। इसी संदर्भ में पंजाब के वरिष्ठ नेता मोहिंदर भगत ने कहा कि सरकार ने राज्यवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल वादे करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करना है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े सुधार किए गए है। आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च करके सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सूबे के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है।
किसानों के लिए पहली बार दिन में बिजली दी जा रही है और लाखों किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पारदर्शी ढंग से केवल मेरिट के आधार पर 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है।
मोहिंदर भगत के अनुसार, सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और रोजगार जैसे अहम क्षेत्रों में ठोस कदम उठाए हैं। सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं, स्कूलों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करते हुए प्रशासन ने आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सफलता हासिल की है।
राज्य में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ किसानों को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। भगत ने बताया कि किसानों को मुफ्त बिजली और कृषि क्षेत्र में सुधार के प्रयासों से खेती को लाभदायक बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई ने सरकारी तंत्र में विश्वास को मजबूत किया है।
शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, प्रशिक्षित शिक्षक और बेहतर सुविधाओं ने छात्रों के भविष्य को नई दिशा दी है। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के चलते आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो रहा है।
मोहिंदर भगत ने यह भी कहा कि सरकार ने युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने के लिए खेल और कौशल विकास कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया है। इससे न केवल सामाजिक वातावरण में सुधार हुआ है, बल्कि राज्य के विकास को भी गति मिली है।
अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इसी तरह सरकार जनता के हित में कार्य करती रही, तो पंजाब आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है।


RashtriyaPravakta