“जुरेल ने चोटिल पंत की जगह विकेटकीपिंग संभाली” – लार्ड्स टेस्ट में बदलाव
नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। गुरुवार को मुकाबले के पहले दिन भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। नीतीश रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट लिए। वहीं जो रूट ने भारत के खिलाफ 3 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए।
तेंदुलकर ने घंटी बजाकर मैच शुरू किया क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में लगी घंटी बजाकर मैच शुरू कराया। घंटी बजते ही दोनों देशों का राष्ट्रगान हुआ और कुछ देर बाद ही मैच की पहली गेंद फेंकी गई।
MCC म्यूजियम में सचिन की पेंटिंग लगी लंदन में बने क्रिकेट के MCC म्यूजियम में सचिन तेंदुलकर की पेंटिंग लगाई गई। मुकाबला शुरू होने से पहले तेंदुलकर की पेंटिंग का उद्घाटन किया गया। सचिन की 2007 में ली गई फोटो की पेंटिंग आर्टिस्ट स्टुअर्ट पियर्सन राइट ने बनाई। फोटो साल खत्म होने तक MCC म्यूजियम में रहेगी, जिसे 2026 में लॉर्ड्स के पवेलियन में लगाया जाएगा।
रेड्डी को पहले ओवर में 2 विकेट नीतीश कुमार रेड्डी 14वें ओवर में पहली बार बॉलिंग करने आए। उन्होंने इस ओवर में इंग्लैंड के दोनों ओपनर को पवेलियन भेज दिया। रेड्डी ने ओवर की तीसरी गेंद बेन डकेट को बाउंसर फेंकी और उन्हें विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। फिर ओवर की आखिरी बॉल पर जैक क्रॉली को भी कॉट बिहाइंड करा दिया।
इसी ओवर की चौथी बॉल पर कप्तान शुभमन गिल से गली पोजिशन में ओली पोप का कैच छूट गया। रेड्डी ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। पोप ड्राइव करने गए, लेकिन गेंद गिल की ओर चली गई। उन्होंने डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई।


RashtriyaPravakta