“राहुल बोले – महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी वोट चुराने की कोशिश, EC पड़ा बीजेपी का विंग?”
ओडिशा । 11 जुलाई, 2025 । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा में कहा- महाराष्ट्र की तरह बिहार में वोट चुराने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए इलेक्शन कमीशन ने नई साजिश शुरू की है। वह भाजपा के हिस्से का काम कर रहा है। अपना काम नहीं कर रहा है।
राहुल ने आगे कहा- महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा के बीच में 1 करोड़ नए वोटर आ गए। आज तक पता नहीं चल पाया कि ये वोटर्स कहां से आए। हमने इलेक्शन कमीशन से कई बार कहा कि आप हमें वोटर लिस्ट, वीडियोग्राफी दीजिए। उन्होंने नहीं दिया। हम इलेक्शन कमीशन और भाजपा को बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने देंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 'संविधान बचाओ समावेश' सभा को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल भी उनके साथ मौजूद रहे।
राहुल गांधी के संबोधन की 3 बातें....
- ओडिशा सरकार अडाणी चला रहे: अडाणी ओडिशा सरकार चलाते हैं। अडाणी नरेंद्र मोदी को चलाते हैं। जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है, तो लाखों लोग इसे देखते हैं। फिर एक नाटक होता है कि अडाणी और उनके परिवार के लिए रथ रोक दिए जाते हैं। इससे आपको ओडिशा सरकार के बारे में सब कुछ समझ में आ जाएगा। यह ओडिशा सरकार नहीं है, यह अडाणी जैसे 5-6 अरबपतियों की सरकार है। इसका लक्ष्य आपकी जमीन, जंगल और भविष्य को चुराना है।
- भाजपा सरकार गरीबों को पैरा चुरा रही: सरकार ओडिशा की गरीब जनता का पैसा चुराने का काम करती है। एक तरफ ओडिशा की गरीब जनता दलित, आदिवासी, कमजोर, किसान और मजदूर है और दूसरी ओर 5-6 अरबपति और भाजपा सरकार। इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही ओडिशा की जनता के साथ मिलकर जीत सकता है। भाजपा पूरे देश में संविधान पर आक्रमण कर रही है।
- कंपनियों को पैसा दिया जा रहा: ओडिशा में ये(भाजपा) 5-6 बड़ी कंपनियों को आपका सारा धन दे रहे हैं। जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की है और आदिवासियों की ही रहेगी। आदिवासियों को बिना पूछे जमीन से हटा दिया जाता है। ये सभी चीजें उनकी है।
चरण दास बोले- राहुल की रैली रोकने के लिए हड़ताल की गई
ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भक्त चरण दास ने कहा, “राज्य सरकार ड्राइवर यूनियन के जरिए राहुल गांधी की रैली को असफल करने की कोशिश कर रही है। लाखों लोग कार्यक्रम में आना चाहते हैं, लेकिन परिवहन हड़ताल की वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है।'
दास ने कहा- हम ड्राइवरों की मांगों का समर्थन करते हैं, लेकिन उनसे अपील करते हैं कि वे आज के दिन के लिए हड़ताल रोक दें। अगर वे हमारे कार्यक्रम में अड़चन डालेंगे, तो जब उनके नेता राज्य में आएंगे, हम भी उसी तरह जवाब देंगे।


RashtriyaPravakta