‘सरदार जी 3’ विवाद के बीच अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक क्रिप्टिक इशारा किया
नई दिल्ली, 24 जून 2025 । दिलजीत दोसांझ फिल्म सरदार जी-3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने पर विवादों से घिर गए हैं। इंडियन फिल्म फेडरेशन ने उन पर पूरी तरह बैन लगाए जाने की बात कही है। इसी बीच सिंगर और एक्टर ने सेंसर पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि लड़ाई अब शुरू हो रही है। दिलजीत ने अपनी पिछली विवादित फिल्म पंजाब 95 का भी जिक्र किया है, जो सेंसर बोर्ड की आपत्ति के चलते अब तक रिलीज नहीं हो सकी है।
दिलजीत दोसांझ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है- 'रिलीज से पहले सेंसर्ड। मैंने पंजाब 95 (फिल्म) देखी है, अब शायद असल लड़ाई शुरू हो रही है।'
बताते चलें कि 23 जून को दिलजीत दोसांझ ने फिल्म सरदार जी-3 का ट्रेलर शेयर किया था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर उनके साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं।
सरदार जी-3 के मेकर्स ने दी सफाई- फिल्म विवाद से पहले शूट हुई
फिल्म सरदार जी-3 के प्रोड्यूसर गुनबिर सिंह संधू ने विवाद बढ़ने पर इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा- 'ये फिल्म पाकिस्तान से कॉन्फ्लिक्ट होने से पहले शूट की गई थी। भारतीयों के सेंटिमेंट को ध्यान में रखते हुए इसे भारत में रिलीज नहीं किया जा रहा है।'


RashtriyaPravakta