अवनीत कौर ने विराट कोहली के ‘लाइक’ पर तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली,। 26 अगस्त 2025 ।
क्रिकेटर विराट कोहली ने कुछ महीने पहले एक्ट्रेस अवनीत कौर के फैन पेज की एक पोस्ट को लाइक कर दिया था। जिसके बाद इसको लेकर बहुत चर्चा हुई थी। अब अवनीत ने इनडायरेक्टली इस पर बात की है।
अवनीत की अपकमिंग फिल्म 'लव इन वियतनाम' के ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे पूछा गया कि बड़े नामों से ऑनलाइन इतना ध्यान और तारीफ मिलना कैसा लगता है, तो मुस्कुराते हुए अवनीत ने कहा – “प्यार मिलता रहे। ”बता दें कि विराट कोहली ने मई के महीने अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया था। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद विराट ने उस लाइक को हटा दिया था, लेकिन इसी बीच विराट के लाइक का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में इस मामले में विराट को सफाई देनी पड़ी थी।
अवनीत ने क्या कहा?
अब इस पूरे मामले पर अवनीत कौर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा –
"विराट सर हमारे देश के प्राइड हैं। उनका किसी पोस्ट को लाइक करना मेरे लिए एक बड़ी बात है। इसे अनावश्यक विवाद बनाना सही नहीं है। लोग इसे जैसा चाहें, वैसे देखें लेकिन मेरे लिए यह सम्मान की बात है।"
फैन्स की प्रतिक्रिया
विराट और अवनीत के नाम को लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे। कई फैन्स ने इसे महज एक सामान्य सोशल मीडिया एक्टिविटी बताया तो कुछ ने मज़ाकिया अंदाज़ में इसे लेकर चर्चाएं कीं।
सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना के बाद अवनीत कौर की वह पोस्ट वायरल हो गई, जिस पर विराट कोहली ने लाइक किया था। लाखों लोगों ने उस पोस्ट को फिर से शेयर किया और अवनीत के फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी।


RashtriyaPravakta